बलौदाबाजार में अनोखा ग्राम स्वराज: शराब दुकान खोलने के लिए ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित

Baloda Bazar, Nardha Village, Liquor Shop, Gram Sabha, social media,

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग कर डाली। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की मांग पर ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया और इसे ग्रामसभा की कार्रवाई में भी शामिल किया गया।

ग्रामसभा में मौजूद सरपंच और सचिव के समक्ष ग्रामीणों ने यह प्रस्ताव रखा, जिसे सभी की सहमति से मंजूरी दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राम पंचायत के इस प्रस्ताव पर जिला प्रशासन और आबकारी विभाग क्या निर्णय लेते हैं।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज