हाईकोर्ट के 25 साल पूरे, सिल्वर-जुबली सेलिब्रेशन में राज्यपाल और सीएम साय हुए शामिल

Chhattisgarh High Court, Silver Jubilee Celebration, Governor Ramen Deka and Chief Minister Vishnudev Sai

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थापना के 25 साल पूरे हो गए है। शनिवार को हाइकोर्ट परिसर में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शिरकत की और न्यायिक महोत्सव का उद्घाटन किया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीते 25 साल में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। इस बीच पेंडेसी को कम किया गया और आधारभूत संरचना में भी हमने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

25 साल में हमने न्याय को आम लोगों तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, पिछले 25 साल में हमने न्याय को आम लोगों तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। देश की न्याय व्यवस्था के प्रति जनता की आस्था अटूट है।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया। रजत जयंती समारोह समारोह के बाद अतिथियों और हाईकोर्ट के वकीलों के लिए लंच का भी आयोजन किया गया है। साथ ही कार्यक्रम में तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पी सैम कोशी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व जज मनींद्र मोहन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज