रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश की साय सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे।
इसमें प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश की विकास परियोजनाओं की प्रगति और नई योजनाओं की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
किसानों के लिए नई योजनाओं, सब्सिडी, आधुनिक कृषि तकनीक और सहकारी समितियों से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार और शिक्षा क्षेत्र में नए कार्यक्रम शुरू करने जैसे मुद्दे भी चर्चा में शामिल होंगे। बैठक से प्रदेश की आम जनता को कई नई घोषणाओं की उम्मीद है।
Author: cg24x7




