Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों ने सोमवार 30 सितंबर को नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,449 रुपए बढ़कर 1,16,903 रुपए तक पहुँच गई है, जो इसे अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचाता है। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 673 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,45,060 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तेजी ने निवेशकों और जेवरात खरीदारों दोनों के लिए माहौल गर्मा दिया है।
चांदी की ताजा कीमत
सोमवार को चांदी की कीमत भी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत 673 रुपए बढ़कर 1,45,060 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,44,387 रुपए पर थी।
जानिए 24 कैरेट सोना का रेट
जयपुर 1,18,460 रुपए
दिल्ली 1,18,460 रुपए
पटना 1,18,360 रुपए
अहमदाबाद 1,18,360 रुपए
लखनऊ 1,18,460 रुपए
कोलकाता 1,18,310 रुपए
मुंबई 1,18,310 रुपए
भोपाल 1,18,360 रुपए
चेन्नई 1,18,480 रुपए
Author: cg24x7




