यूपी। यूपी के बहराइच जिले के मंझारा तौकली में आदमखोर भेड़िए ने एक बुजुर्ग दंपत्ति पर हमला कर दिया। जिससे उसकी दोनों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामला कैसरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुरवा गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार की रात तब हुई जब बुजुर्ग अपने खेत के पास बने घर में सो रहे थे। भेड़िए ने उन पर हमला कर उनके हाथ-पैर चबा लिए, जिससे उनकी मौत हो गई। दो अन्य घायल गए है। सुबह जब परिजन उन्हें देखने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर उन्हें दौड़ाया। ग्रामीण शवों को पुलिस को सौंपने से पहले डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
अब तक 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
इस घटना के बाद आदमखोर भेड़िए के हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा घायल लोग घायल हो गए है। दो दिन पहले वन विभाग को ड्रोन कैमरे से एक नर भेड़िए का शव मिला था, जिससे लोगों में राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन आज की घटना ने एक बार फिर खौफ पैदा कर दिया है।
Author: cg24x7




