रायपुर। बुधवार को शाम के 7 बजकर 2 मिनट से दशमी तिथि का आरंभ हो गई है। पंचांग के अनुसार, 2 अक्टूबर के दिन शाम के 7 बजकर 2 मिनट पर दशमी तिथि का समापन होगा। उदया तिथि के आधार पर देशभर में रावण दहन आज होगा। रावण दहन प्रदोष काल के दौरान किया जाता है। इस साल भी प्रदोष काल यानि सूर्योस्त के बाद ही रावण दहन किया जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अक्टूबर को सूर्यास्त शाम 6 बजकर 5 मिनट पर हो जाएगा। इसके बाद रावण दहन किया जा सकता है। इस बार दशहरा में भद्रा का साया नहीं है और ना ही कोई पंचक ही विद्यमान है। इसके कारण सूर्यास्त के साथ ही दहन किया जा सकेगा, किसी विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होगी।
पूजन मुहूर्त
ब्रहम मुहूर्तः तड़के 4:53 मिनट से 5:41 मिनट तक
प्रातः संध्याः सुबह 5:17 मिनट से 6:29 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्तः दोपहर 12:04 मिनट से 12:51 मिनट तक
विजय मुहूर्तः दोपहर 02:27 मिनट से 03:15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्तः शाम 06:26 मिनट से 06:50 मिनट तक
Author: cg24x7




