नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस दौरान पीएम ने बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने जहां बिहार में एनडीए सरकार की शक्ति युवाओं को समझाई।
युवाओं के सशक्तिकरण का यह मेगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, बिहार के युवाओं के सशक्तिकरण का यह मेगा कार्यक्रम है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार बिहार के नौजवानों और महिलाओं को कितनी ज्यादा प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत ज्ञान और कौशल का देश है। यही बौद्धिक शक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब यह ज्ञान और कौशल देश की आवश्यकताओं से जुड़ जाती हैं, तो इनकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है।
लोकल नॉलेज को तेजी से बढ़ाएं आगे
उन्होंने ने कहा कि, 21वीं सदी की मांग है कि, हम देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लोकल टैलेंट, लोकल रिसोर्सेस, लोकल स्किल और लोकल नॉलेज को तेजी से आगे बढ़ाएं और इसमें हमारे हजारों ITIs की बहुत बड़ी भूमिका है।
Author: cg24x7




