सीएम साय छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, राज्यपाल रमेन डेका बलरामपुर दौर पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11:30 बजे वे छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 में शामिल होंगे, जहां प्रदेश में चल रहे खनन कार्यों और उनसे जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा होगी। दोपहर 2 बजे वे बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे निवास लौटेंगे।

बलरामपुर जिले के दौरे पर राज्यपाल रमेन डेका
इधर, राज्यपाल रमेन डेका आज बलरामपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे राजपुर विकासखंड के घाट गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को चाबियां सौंपेंगे और आजीविका गतिविधियों तथा कृषि से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज