बिहार। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की है। 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे प्रेस विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान अक्टूबर से नवंबर के बीच होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, चुनाव 2020 की तरह 2 या 3 चरणों में संपन्न हो सकता है। चुनाव आयोग की टीम ने हाल ही में 4 और 5 अक्टूबर को बिहार का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध किया गया है, जिससे लाखों नए मतदाता सूची में जुड़ सकते हैं।
Author: cg24x7




