CBSE Board Exam : दोबारा खुला पोर्टल, स्कूल 8 अक्टूबर तक भेज सकेंगे लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स

CBSE Board Exam

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने पोर्टल फिर से खोल दिया है। ऐसे में जो इससे जो प्रारंभिक पंजीकरण की समय सीमा से चूक गए थे वे अब पंजीकर कर सकते हैं। चालान के माध्यम से विलंब शुल्क के साथ आवेदन 8 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि अन्य भुगतान विधियां 11 अक्टूबर तक खुली रहेंगी। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।

जारी किए गए नोटिस में सीबीएसई ने कहा है कि, यह विस्तार स्कूलों के लिए अंतिम अवसर है। इसका पालन न करने पर छात्र 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अयोग्य हो जाएंगे। सीबीएसई ने कहा, सभी प्रधानाचार्य जिन्होंने अभी तक अपना एलओसी जमा नहीं किया है, उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं कि उनके संबंधित स्कूलों के लिए एलओसी पूरा हो जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर विलंब शुल्क के साथ जमा कर दिया जाए।

समय सीमा और विलंब शुल्क
मूल रूप से, पोर्टल 30 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के खुला था। बार-बार याद दिलाने के बावजूद कुछ स्कूलों द्वारा यह समय सीमा चूक जाने के कारण बोर्ड ने विलंब शुल्क विकल्प के साथ पोर्टल को फिर से खोल दिया है। 11 अक्टूबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय प्रमुख 8 अक्टूबर तक चालान के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। अन्य भुगतान विधियां 11 अक्टूबर तक उपलब्ध हैं। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे कोई विस्तार नहीं किया जाएगा। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एलओसी में रजिस्टर्ड होना जरूरी है, जिसमें छात्रों की बुनियादी जानकारी और उनके द्वारा चुने गए विषय शामिल होते हैं। केवल एलओसी रजिस्टर्ड छात्र ही परीक्षा दे पाएंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज