रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उनके साथ में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू भी मुलाकात की। सीएम साय और मंत्री साहू ने सरगुजा में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके बाद सीएम साय उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी भेंट करेंगे और राज्योत्सव के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। वहीं इसके पूर्व दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरे पर हैं।
इस दौरान साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और दौरान छत्तीसगढ़ में रक्षा क्षेत्र में विकास संबंधी विषयों पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में रक्षा उद्योगों के विस्तार, बस्तर में सेना भर्ती रैली के आयोजन, और नौसैनिक पोतों को छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर रखने जैसे कई अहम विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान सीएम के साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे।

जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
सीएम साय ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है। लिखा- माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से प्रदेश के रजत जयंती वर्ष के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उन्हें रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।
राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को रजत जयंती की दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए आमंत्रित भी किया। राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए हमारी सरकार द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश के विकास संबंधी विषयों पर मूल्यवान मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
Author: cg24x7




