Cricket World Cup 2025। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में 88 रन से हरा दिया। 248 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 43 ओवर में 159 पर सिमट गई। भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे जिसके बाद पाकिस्तानी महिला टीम 43 ओवर में 159 पर सिमट गई।
https://x.com/BCCIWomen/status/1974889570283204962
भारत की तरफ से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। क्रांति ने 10 ओवर में मात्र 20 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं, दीप्ति शर्मा ने 9 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए, स्नेह राणा ने 2 विकेट लिए, क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारत का अगला मैच 9 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा।
Author: cg24x7




