रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार 7 अक्टूबर को बालोद जाएंगे। इस मौके पर सीएम साय बालोद के जामडी पाटेश्वर आश्रम स्थित मां कौशल्या धाम जाएंगे और रामकृष्ण दास महात्यागी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। सीएम दोपहर 2.30 बजे पुलिस मुख्यालय से बालोद रवाना होंगे। हालांकि बालोद जाने से पहले मुख्यमंत्री मंत्रालय में समीक्षा बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में समीक्षा बैठक करेंगे।इस बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य विभागीय कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं। बालोद जिले के श्री जामडी पाटेश्वर आश्रम स्थित मां कौशल्या धाम में संत रामकृष्ण दास महात्यागी (दादा गुरुदेव जी) की श्रद्धांजलि सभा और शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 2.30 बजे पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से रवाना होंगे। वहीं दोपहर 3.10 बजे डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम बड़े जुंगेरा पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 3.15 बजे मां कौशल्या धाम श्री जामडी पाटेश्वर आश्रम पहुंचेंगे, जहां वो श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। श्रद्धांजलि सभा के बाद सीएम साय शाम 4.15 बजे सड़क मार्ग से बड़े जुंगेरा हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद शाम 4.20 बजे हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।
Author: cg24x7




