भोपाल। भोपाल के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कमलनाथ ने बीजेपी सरकार से सवाल किया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूछा कि, 17 बच्चों की मौतों की कीमत क्या सिर्फ सस्पेंशन है। सरकार दिखावे के लिए औपचारिक कार्रवाई कर रही है। नागपुर में बच्चे क्रिटिकल हैं, लेकिन कोई सरकारी टीम वहां नहीं पहुंची है। यह किसी एक कंपनी या दवा की गलती नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी है। उन्होंने कहा कि इतने बच्चों की मौत के बाद भी सरकार और स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग
पूर्व सीएम ने कहा कि, सवाल यह है कि, क्या सत्रह मासूमों की जान की कीमत सिर्फ़ एक सस्पेंशन है। दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे क्यों नहीं दर्ज हो रहे है और मंत्री और विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब क्यों नहीं मांगा जा रहा है। कमलनाथ ने स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, सामान्य परिस्थितियों में इतनी बड़ी घटना के बाद मंत्री इस्तीफा देकर जांच की जिम्मेदारी लेते है। लेकिन मध्यप्रदेश में मौन और बेपरवाही का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी ठोस कदम न उठाए जाने पर सवाल उठाए है।
Author: cg24x7




