वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने किया कमाल : 22 पदक जीतकर रचा नया इतिहास

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025

World Para Athletics Championships 2025 : भारत के पैरा-एथलीट्स ने नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अथक परिश्रम और अदम्य जज़्बे के बल पर विश्व पटल पर नया इतिहास रच दिया है। भारतीय दल ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 9 रजत, 7 कांस्य और 6 स्वर्ण सहित कुल 22 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार , रविवार 5 अक्टूबर को वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न हो गया। मेजबान भारत वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10वें स्थान पर रहा हो लेकिन देश का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने 22 मेडल अपने नाम किए। भारत के 20 से ज्यादा एथलीट्स ने अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया। भारत का तालिका के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले सीजन में कोबे में रहा था। वह कुल 7 पदकों के साथ छठे स्थान पर रहा था

भारत दसवें स्थान पर रहा
वहीं आखिरी दिन से पहले कोलंबिया, ग्रेट ब्रिटेन, नीदरलैंड्स, इटली, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड के साथ भारत संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहा था, जिनके पास 6-6 गोल्ड मेडल थे। हालांकि, टॉप पांच में जगह बनाने की होड़ में ईरान ने तीन गोल्ड जीते और तीसरे स्थान पर रहा। नीदरलैंड और पोलैंड ने क्रमशः दो और तीन गोल्ड जीतकर टॉप पांच में जगह बनाई। जबकि कोलंबिया, ग्रेट ब्रिटेन और इटली ने एक-एक गोल्ड मेडल जीतकर भारत को दसवें स्थान पर धकेल दिया।

इस प्रतियोगिता में भारत ने तीन चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाए
वहीं भारत ने इस प्रतियोगिता में तीन चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाए। दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने एफ 64 वर्ग में 71.37 मीटर भाला फेंककर चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया। बहु-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के पहले गोल्ड मेडल विजेता शैलेश कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी42 स्पर्धा में 1.91 मीटर की छलांग लगाकार एक नया रिकॉर्ड बनाया। पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने रिंकू हुड्डा ने पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में 66.37 मीटर की दूरी तय करके चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया। भारतीय पैरा एथलीटों ने इस आयोजन में 30 व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किए।

गोल्ड मेडल विजेता की लिस्ट

  1. सिमरन गोल्ड- महिला 100मीटर टी12
  2. शैलेश कुमार – पुरुष ऊंची कूद टी 63
  3. रिंकू हुड्डा – पुरुष भाला फेंक एफ46
  4. सुमित अंतिल – फुरुष भाला फेंक एफ64
  5. संदीप सर्गर – पुरुष भाला फेंक एफ44
  6. निषाद कुमार – पुरुष ऊंची कूद टी47

सिल्वर मेडल विजेता की लिस्ट

  1. सिमरन शर्मा – महिला 200 मीटर टी 12
  2. प्रीति पाल – महिला 200 मीटर टी35
  3. एकता भयान – महिला क्लब थ्रो एफ51
  4. दीप्ति जीवनजी महिला 400 मीटर टी20
  5. नवदीप सिंह – पुरुष भाला फेंक एफ41
  6. धरमबीर नैन – पुरुष क्लब थ्रो एफ51
  7. संदीप – पुरुष भाला फेंक एफ44
  8. योगेश कथुनिया – पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56
  9. सुंदर सिंह गुर्जर – पुरुष भाला फेंक एफ46

मेडल विजेता की लिस्ट

  1. संदीप – पुरुष 200 मीटर टी 44
  2. सोमन राणा – पुरुष गोला फेंक एफ57
  3. प्रवीण कुमार – पुरुष ऊंची कूद टी64
  4. प्रीति पाल – महिला 200 मीटर टी 35
  5. प्रदीप कुमार – पुरुष चक्का फेंक एफ44
  6. अतुल कौशिक – पुरुष चक्का फेंक एफ57
  7. वरुण सिंह भाटी – पुरुष ऊंची कूद
cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज