जंगल सफारी के घायल बाघिन का वनतारा में होगा इलाज, भेजा गया गुजरात

जंगल सफारी के घायल बाघिन का वनतारा में होगा इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के जंगल सफारी में अस्वस्थ बाघ को उपचार के लिए गुजरात के जामनगर रवाना किया गया। बाघ को रवाना किये जाने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप जंगल सफारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाघ के खराब स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, बेहतर इलाज के लिए वनतारा भेजा जा रहा है।

मंत्री केदार कश्यप ने लिखा- आज जंगल सफारी में अस्वस्थ बाघ को उपचार हेतु जामनगर (गुजरात) रवाना किए जाने की तैयारियों का जायजा लिया। बाघ के समुचित उपचार के लिए उसे ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, जामनगर (गुजरात) भेजा जा रहा है, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा उसका सघन इलाज किया जाएगा।

इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में घायल बाघ का किया गया था रेस्क्यू
बताया जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में घायल बाघ का रेस्क्यू किया गया था, जिसके बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर के जंगल सफारी लाया गया था। बाघ के सेहत में किसी तरह को कोई सुधार नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिए ग्रींन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर जामनगर भेजा जा रहा है, जहां विशेषज्ञों द्वारा उसका सघन इलाज किया जाएगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज