बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार की शाम यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे से एक बच्चे और तीन लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

Author: cg24x7




