भाटापारा को मिली 7 करोड़ की सौगात: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

भाटापारा। भाटापारा शहर के रामलीला मैदान में शनिवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका परिषद के 7 करोड़ 50 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने भाटापारा में नालंदा परिसर की स्थापना की मांग रखी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने आगामी बजट में प्रावधान करने की बात कही।

इसके साथ ही उन्होंने शहर विकास के लिए 5 करोड़ रुपये और दो तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए डीएमएफ मद से 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, भाटापारा में विकास की योजना बनाकर हमें भेजिए, शहर के विकास के लिए जितनी भी राशि की जरूरत होगी, सरकार उसे स्वीकृत करेगी।

ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सनम जांगड़े, जिलाध्यक्ष आनंद यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने 3 मार्च 2025 को शपथ ग्रहण के बाद से अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी और शहर के लिए नई मांगें प्रस्तुत कीं। जिस पर उपमुख्यमंत्री साव ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

रतनपुर महामाया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

वहीं, कोटा में स्थित सिद्ध शक्तिपीठ महामाया मंदिर में नवरात्री महापर्व का उल्लास चरम पर था। जैसे-जैसे पर्व अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। सप्तमी के पावन अवसर पर रविवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी अपनी धर्मपत्नी के साथ महामाया के दरबार पहुंचे और विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज