रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कलेक्टर्स के साथ एसपी और डीएफओ की संयुक्त बैठक लेंगे। इस दौरान सीएम साय लापरवाही करने वाले अफसरों की क्लास भी लगा सकते हैं। सीएम साय की अध्यक्षता में होने वाली एसपी कॉन्फ्रेंस में सभी एसपी, डीजी और संभाग के आईजी भी शामिल होंगे। संयुक्त बैठक कलेक्टर्स और डीएफओ के साथ होगी। कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था, नक्सलवाद को लेकर गहन चर्चा होगी। वहीं सीएम साय सुरक्षा प्रबंधन और डीएफओ के साथ विभागीय की समीक्षा करेंगे।
Author: cg24x7




