बिहार विधानसभा चुनाव : तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव, 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फिर से राघोपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। तेजस्वी 15 अक्टूबर को राघोपुर सीट से नामांकन करेंगे। राजद नेताओं ने इसकी पुष्टि की है। यह तीसरी बार है जब तेजस्वी राघोपुर से चुनावी समर में उतरने वाले हैं। वे 2015 में पहली बार राघोपुर से विधायक बने थे। उस समय की महागठबंधन सरकार में वे बतौर उपमुख्यमंत्री सरकार में शामिल हुए थे।इसके बाद 2020 के चुनाव में भी उन्होंने राघोपुर से जीत दर्ज की।

अब वे तीसरी बार वे वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। नामांकन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की गई है। नामांकन के बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें अभी तक महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन चर्चा है कि मंगलवार को सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा हो जाए। जानकारी के मुताबिक महागठबंधन में सीटों पर सहमति बन गई है। उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा ने महागठबंधन को अलविदा कहने की धमकी दी है।

तेजस्वी यादव और वेणुगोपाल से मुलाकात की
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी उनके संपर्क में है। जल्दी ही वे दोनों से गठबंधन पर बातचीत की दिशा में आगे बढ़ेंगे। वहीं, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में हो रही देरी से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की धमकी दी है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस और आरजेडी की बड़ी बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव और वेणुगोपाल से मुलाकात की।

ये लोग रहे मौजूद
इसके पहले, रविवार रात को दिल्ली में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की बैठक हुई। इसके बाद दूसरे दौर की बैठक सोमवार को छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के घर हुई। इस बैठक में राजद की तरफ से तेजस्वी यादव, सांसद संजय यादव और मनोज झा शामिल हुए। जबकि कांग्रेस की तरफ से संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, सीएलपी शकील अहमद मौजूद रहे

सीटों का फॉर्मूला तय
महागठबंधन के अंदर सीटों का जो फॉर्मूला तय हुआ है, उसके मुताबिक आरजेडी को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है- यानी 134 सीटें। जबकि कांग्रेस को 54, वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) को 18, सीपीआई (एमएल) को 22, सीपीआई को 4, सीपीएम को 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा को 2, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को 3 और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को 2 सीटें मिलने की बात सामने आई है। दूसरी तरफ सीट शेयरिंग से पहले लेफ्ट ने सीटों पर उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है।
घोसी से रामबली यादव, तरारी से मदन सिंह चंद्रवंशी और पटना के दीघा से दिव्या गौतम, अगिआंव से शिव प्रकाश रंजन, आरा से क्यामुद्दीन अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजद ने भी नामांकन शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को निर्देश दिया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा, अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इससे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज