Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ गई है। पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से, और मंत्री मंगल पाण्डेय को सिवान से टिकट दिया गया है। लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा को बीजेपी ने फिर से प्रत्याशी बनाया है तो जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह पर भी पार्टी ने दोबारा दांव लगाया है। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में जिन दिग्गजों के टिकट काटे हैं, उनमें सबसे ऊपर नंदकिशोर यादव हैं। नंदकिशोर यादव वर्तमान में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हैं और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में एक हैं।
देखिए पहली सूचि …
Author: cg24x7




