रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Entertainment News । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अब फिल्म का पहला गाना यानी टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। फिल्म से जबसे एक्टर का फर्स्ट लुक सामने आया है, तब से इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने कुछ समय पहले ही 2 मिनट 39 सेकेंड का ट्रैक जारी किया है। इस टाइटल ट्रैक के बोले हैं ‘ना दे दिल परदेसी नू…’ है। गाने में रणवीर सिंह को खूंखार अवतार में देखा जा सकता है। गाने को देखकर लग रहा है कि वो इस फिल्म में फुल एक्शन मोड में नजर आएंगे।

जानिए यह फिल्म कब होगी रिलीज

डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करते नजर आएंगे। वो एक सीक्रेट एजेंट के रोल में दिखने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल के आखिर में यानी 5 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज