जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सबसे बड़ा समर्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम के सामने जगदलपुर पुलिस लाइन में लगभग 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें माड़ डिविजन के सौ से ज्यादा नक्सली और कांकेर क्षेत्र में सक्रिय बटालियन नंबर 5 के नक्सली शामिल हैं
सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी के सामने नक्सलियों ने सशस्त्र आत्मसमर्पण करेंगे। इस दौरान सभी नक्सलियों को संविधान की प्रति और गुलाब भेंट किया गया। बस्तर आईजी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आज 210 नक्सली हथियार डालेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर सभी का संविधान की किताब और गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया।
आज प्रदेश और देश के लिए ऐतिहासिक दिन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव जगदलपुर के पहुंचे हैं। जगदलपुर रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा- आज प्रदेश और देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। 200 नक्सलियों ने देश के संविधान पर विश्वास किया है, प्रदेश की सरकार उनका स्वागत करती है। सभी नक्सलियों के लिए पुनर्वास के लिए बहुत कुछ सोचा गया है। सभी को रोजगार से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।
Author: cg24x7




