सीएम के सामने हथियार डालेंगे 200 से ज्यादा नक्सली, देखिए Live Video

नक्सली

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सबसे बड़ा समर्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने जगदलपुर पुलिस लाइन में लगभग दो सौ नक्सली सरेंडर करेंगे। इनमें माड़ डिविजन के सौ से ज्यादा नक्सली और कांकेर क्षेत्र में सक्रिय बटालियन नंबर 5 के नक्सली शामिल होंग

समर्पण करने वाले नक्सलियों में दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 कैडर है जिनमें वरिष्ठतम माओवादी कैडर भी शामिल हैं। जिन्होंने अब हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन माओवादी कैडरों के औपचारिक पुनर्समावेशन समारोह का आयोजन पुलिस लाइन में 11: 00 बजे किया जाएगा। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा पत्रकार वार्ता भी करेंगे।

नक्सली 100 से अधिक हथियार के साथ करेंगे सरेंडर
नक्सलियों के दो बड़े लीडर DKSZC 15 DVCM सहित 200 नक्सलियों ने 100 से अधिक हथियार के साथ सरेंडर करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर आईजी बस्तर सुंदरराज पी पहुंच गए हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों का हथियार को प्रदर्शन के लिए तैयारी की जा रही है। 11 बजे सीएम विष्णुदेव जी के समक्ष आत्म समर्पण करेंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज