दिल्ली। बिहार में एसआईआर होने के बाद अब चुनाव आयोग ने 12 और राज्यों में एसआईआर सर्वे कराने का ऐलान कर दिया है। इस बारे में भारतीय चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इसमें चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार में एसआईआर का पहला चरण सफलता के साथ पूरा हो चुका है। अब इसका दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा।
इस बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,’एसआईआर का फेज वन खत्म हो गया। बिहार के साढ़े सात करोड़ वोटरों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। 90 हजार बीएलओ और राजनीतिक दलों ने मिलकर मतदाता सूची को शुद्ध बनाने का काम किया। बिहार की मतदाता सूची बिल्कुल साफ हो गई है। चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में एसआईआर कराने का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का दूसरा चरण 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाने वाला है।
Author: cg24x7




