रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत वित्त मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने किया। स्वागत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए नवा रायपुर के लिए प्रस्थान किया।
रायपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला जैसे ही रवाना हुआ, मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ मोदी-मोदी के नारों के साथ स्वागत करती नजर आई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मार्ग पर मल्टीलेयर सुरक्षा घेरा बना रखा है।
प्रधानमंत्री मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- 10 बजे से 10. 35 तक सत्य साईं हॉस्पिटल में दिल की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 10:45 से 11:30 तक ब्रह्माकुमारी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
- 11:45 से 12:10 तक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के मूर्ति का अनावरण करेंगे।
- 12.15 से 1:15 तक नए विधानसभा भवन का करेंगे लोकार्पण।
- 1:30 से 2:15 तक ट्राइबल म्यूजियम का भी करेंगे लोकार्पण।
- 2:30 से लेकर 4 बजे तक राज्योत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल।
- 4:25 को रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हो जाएंगे रवाना।
Author: cg24x7




