राज्यपाल रमेन डेका से राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत लेखनी साहू ने की मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत, कोरबा जिले के एनएसएस की छात्रा कुमारी लेखनी साहू ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने कुमारी लेखनी साहू के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं दी। कुमारी लेखनी को विगत छः अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्या के लिए सम्मानित किया गया था। राज्यपाल ने उन्हें युवा वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए समाज कार्यों से जुड़े रहने व दूसरों के लिए मिसाल बनने का आशीर्वाद दिया।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज