रायपुर। राष्ट्रपति 20 नवंबर को सरगुजा (अंबिकापुर) में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगी। पूर्व में यह कार्यक्रम 15 नवंबर को आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 तारीख को आएंगी, उनके आगमन की सूचना की पुष्टि हो गई है।
उल्लेखनीय है कि, पिछले महीने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिले थे और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होंने के लिए आमंत्रित किया था। राज्य सरकार राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को लेकर एक बड़ा कार्यकम करने की तैयारी कर रही है। जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन तीन दिनों का होगा।
कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसके मुताबिक कार्यक्रम के दौरान बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत होगी। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में लोककला महोत्सव और कर्मा महोत्सव का समापन भी होगा।
Author: cg24x7




