बिलासपुर के पास पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी टकराई, 4 की मौत, दर्जनभर घायल

बिलासपुर के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी टकराई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चार की मौत हो गई । फिलहाल कितने लोगों की मौत हुई है इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। इस 12 से अधिक लोग घायल हुए है, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा नो चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —

📞 आपातकालीन संपर्क:
📍 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📍 चांपा – 8085956528
📍 रायगढ़ – 9752485600
📍 पेंड्रा रोड – 8294730162
📍कोरबा – 7869953330

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।

रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की
रेल एक्सीडेंट के बाद रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की है। जिसके अनुसार, मृतकों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 5 और घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज