अलंकरण समारोह : चीफ गेस्ट उप राष्ट्रपति और सीएम साय मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव का समापन समारोह शुरू हो गया है। चीफ गेस्ट उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर मौजूद हैं। समापन समारोह के साथ ही अलंकरण समारोह भी संपन्न होना है।

सीएम साय ने एक्स पर पोष्ट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव का गौरवशाली क्षण, माँ भारती के वीर वायुयोद्धाओं का अद्भुत पराक्रम। आज नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का साक्षी बना। राज्योत्सव के अवसर पर वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने अपने रोमांचकारी करतब से साहस, अनुशासन और दक्षता का अनुपम प्रदर्शन किया। वायुसेना द्वारा आकाश में उकेरे गए बॉम्ब बर्स्ट, हार्ट-इन-द-स्काई और एरोहेड जैसे फॉर्मेशन भारतीय वायुसेना की तकनीकी क्षमता, पराक्रम और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं।

अद्भुत कौशल से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया 

उन्होंने आगे लिखा कि, इस गौरवशाली टीम में छत्तीसगढ़ के बेटे, किसान पुत्र गौरव पटेल भी शामिल रहे, जिन्होंने अपने अद्भुत कौशल से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी भागीदारी ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। यह क्षण हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और प्रेरणा की अनुभूति देने वाला रहा। छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरो शो युवाओं के लिए प्रेरणा, राज्य के लिए गौरव और देश के लिए भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस का संदेश है। इस भव्य आयोजन से रजत महोत्सव का यह उत्सव धरती से लेकर आसमान तक अंकित हुआ, जहाँ हर उड़ान ने तिरंगे और छत्तीसगढ़ के गौरव को नई ऊँचाइयाँ दी हैं।

 


 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज