कल्चुरि कलार समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रविवार को बिलासपुर जिले के रतनपुर में कल्चुरि कलार समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। रतनपुर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले मां महामाया के दर्शन किए और छत्तीसगढ़ की सुख और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे समाज के महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रतनपुर में 100 बिस्तर के अस्पताल व 1 करोड़ कल्चुरी सामुदायिक भवन रतनपुर की घोषणा की।

सीएम विष्णु देव साय ने समाज के वैभव को स्मरण किया और छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को भी याद किया। उन्होंने सामाजिक कार्यक्रम में कहा कि, मां महामाया के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ फल फूल रहा है। उनसे प्रार्थना है कि, उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर यूं ही बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि, कल्चुरि कलार समाज का इतिहास बहुत समृद्धिशाली रहा है। छत्तीसगढ़ में परंपरा रही है कि, हम किसी को छेड़ते नहीं। लेकिन अगर कोई छेड़े तो फिर उसे छोड़ने भी नहीं।

अस्पताल और सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि, रतनपुर धर्मनगरी है और इसके विकास के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद रतनपुर का कायाकल्प हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने रतनपुर में 100 बिस्तर के अस्पताल व 1 करोड़ कल्चुरी सामुदायिक भवन रतनपुर की घोषणा की।

ये लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल समेत स्थानीय और कलार समाज के विधायक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज