सीएम साय का दो दिवसीय गुजरात दौरा, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन सीएम साय ने एयरपोर्ट पर नए शासकीय हैंगर का लोकार्पण किया। सीएम साय ने कहा- गुजरात में इन्वेस्टर कनेक्ट मीट कार्यक्रम और केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी देखने के साथ भारत पर्व 2025 में शामिल रहूंगा।

वहीं सीएम विष्णुदेव साय गुजरात के सीएम से मुलाकात करेंगे। सीएम साय गुजरात सरकार की योजनाओं को देखेंगे। साथ ही डैशबोर्ड जन शिकायत सिस्टम और गुजरात इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को जानेंगे। इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज जाएंगे। इसके बाद वे भारत पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गुजरात के उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा करेंगे- सीएम
सीएम साय साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे और लंच करेंगे। वहीं इसके बाद सीएम साय एकता प्रकाश पर्व में भी शामिल होंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे। 11 नवंबर को CM इन्वेस्टर्स कनेक्ट में शामिल होंगे। इस दौरान गुजरात के उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज