जानिए 17 नवंबर का राशिफल

जानिए 6 अप्रैल का राशिफल

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय से जुड़ी कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपको भविष्य में लाभ देगी। यदि आज किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होता है तो कानूनी रूप ले सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। शाम को अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा नजर आएगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक आज आप कार्यक्षेत्र में शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ दिखाई देगा, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज आप घर के कुछ सामान की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे। पारिवारिक व्यवसाय के लिए आज आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। शाम के समय परिवार में विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि आज आपके लिए कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आपका पूरा दिन हंसी-खुशी बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के काम में आज कुछ रुकावट आ सकती है। रात्रि में आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। योग्य लोगों से विवाह के नए प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। शाम को परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को पार्टनरशिप में चल रहे व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार के लिए कारगर साबित होगी। यदि आपके कुछ कार्य काफी समय से रुके हुए थे तो आज पूरे हो सकते हैं। हालांकि, आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा। शाम के समय अधिक श्रम करने के कारण आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है, तो सावधान रहो। नौकरी से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले अपने आसपास के वातावरण का आनंद लेते हुए नजर आएंगे। आज आप खुद पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आप अपने लिए मोबाइल, लैपटॉप खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन आज आपकी माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए सावधान रहें और बाहर के खान-पान से परहेज करें। भाई-बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक यदि कोई संपत्ति खरीदने का मन बनाएंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में अवश्य ही वृद्धि होगी, इसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में कराना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी। अगर आप सरकारी नौकरी से जुड़े हैं तो आज आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी, जिससे आपको पदोन्नति मिल सकती है और आपका वेतन भी बढ़ सकता है।

तुला राशि
तुला राशि वालों को अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग और साथ मिलेगा। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। राजकीय क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। यदि सायंकाल के समय यात्रा पर जाना हो तो संभलकर जाएं क्योंकि मनपसंद वस्तु के चोरी होने का भय है। कारोबार में कुछ नए टोटके आज आपके काम आएंगे, जिससे आपके कारोबार में तेजी आएगी। आज आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले आज दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च करेंगे और दूसरों की मदद करेंगे। इससे आपको आत्म-संतुष्टि मिलेगी और इसकी तुलना किसी अन्य सांसारिक सुख से नहीं की जा सकती। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दफ्तर में आपके अधिकार में वृद्धि आपके सहकर्मियों का मूड खराब कर सकती है और आपके शत्रुओं की संख्या भी बढ़ सकती है। आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के आसपास का वातावरण शत्रुतापूर्ण हो सकता है। हालांकि, आप अपने धैर्य और मधुर व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय के सहयोग से कुछ परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ शत्रु परेशान करेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में संयम रखना होगा, तभी आपको सफलता मिलती नजर आ रही है।

मकर राशि
मकर राशि के जातक को आज अचानक व्यापार में कोई नई डील फाइनल होने से लाभ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य या संतान की अचानक तबीयत तनाव का कारण बन सकती है। व्यापार में आज जोखिम उठाना पड़े तो सोच-समझकर ही लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोस्ती में कोई निवेश करने की न सोचें। अगर ऐसा होता है तो यह आपको परेशानी में डाल सकता है। आज आप अपनी सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति से प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के हाथ में बड़ी मात्रा में धन आ सकता है। इससे आप संतुष्ट रहेंगे और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता कम होगी। फिर भी आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके भविष्य के लिए बचत करने में सफल रहेंगे। कारोबार की धीमी गति के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की जरूरत पड़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ निवेदन कर सकते हैं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की दिशा में काम करने वाले लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक का समय आप अपने मित्रों के साथ मेल-मिलाप में बिताएंगे। यदि आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो संभलकर ही करें, नहीं तो रिश्ते में दरार आ सकती है। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज