जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ : नक्सली कमांडर हिड़मा मारा गया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान देश का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे मारी गई है। अब तक छह नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें कई नक्सल नेता भी शामिल है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की पुष्टि की है।

दरसअल, कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में ढेर कर दिया है। 43 वर्षीय हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था। आंध्र प्रदेश पुलिस के एक अभियान में माडवी हिडमा और 5 अन्य माओवादियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों ने इसे अल्लूरी सीताराम राजू (ASR)जिले के मारेदुमिल्ली में मार गिराया है। 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा के पुवर्ती इलाके में हिडमा का जन्म हुआ वह PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख बना था और सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य रहा।

 

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज