रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 11 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संगठन ने आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसमें कई युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कांकेर और बस्तर संभाग में नई जिम्मेदारियाँ
कांकेर- राजेंद्र राजू दुबे
महेंद्र नायक को भी नई जिम्मेदारी दी गई
बस्तर रूरल- अभिषेक डेविड
जगदलपुर शहर- नीलकेत राज झा
दक्षिण बस्तर और मध्य भारत क्षेत्र में नियुक्तियाँ
सुकमा- आर्यन चौहान
बेमेतरा- प्रांजल तिवारी
भिलाई, बिलासपुर और चांपा में नए चेहरे
भिलाई नगर- इमाम खान
बिलासपुर रूरल- सुनील पटेल
जांजगीर चांपा- पंकज शुक्ला
शक्ति, रायगढ़ और सारंगढ़ में भी बदलाव
शक्ति- प्रताप चंद्र
रायगढ़ रूरल- उस्मान बैग
सारंगढ़–बिलाईगढ़- शुभम बाजपेई
नई नियुक्तियों के साथ युवा कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा देने का संदेश दिया है। पार्टी का मानना है कि इन युवा नेतृत्वकर्ताओं की नियुक्ति से जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।
Author: cg24x7




