जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू , देखिए LIVE

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से वे अंबिकापुर पहुंची। पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई हैं। राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इनमें पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है।

इसके अलावा, वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद हैं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर रायपुर पहुंचीं थीं।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज