रायपुर। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में आज शाम 32 टंकियों से पानी सप्लाई बंद रहेगी। बंद रहने का कारण भाठागांव रोड पर 12 फीट गहराई में बिछी MM पाइपलाइन डैमेज हो गई है। जिसके मरम्मत कार्य के लिए 150 MLD प्लांट का 8 घंटे शटडाउन किया जाएगा।
इस कारण भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार, देवेन्द्र नगर , संजय नगर एवं मोतीबाग टंकी से पानी सप्लाई नहीं होगी।
सुधार कार्य के बाद 22 नवंबर से पुनः सप्लाई होगी
शटडाउन से पहले नगर निगम ने लोगों से पानी का उपयोग सीमित रखने की अपील की है। पाइपलाइन में आई डैमेज के कारण रायपुर के 32 क्षेत्र इलाकों में आज पानी सप्लाई प्रभावित होगी। वहीं सुधार कार्य के बाद 22 नवंबर से पुनः सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
Author: cg24x7




