भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे, कुछ समय में बिक गए सारे टिकट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा है। इस मैच के लिए टिकट बिक्री 22 नवंबर की शाम पांच बजे से ऑनलाइन शुरू हुई। बिक्री शुरू होने के मात्र 15 मिनट बाद ही टिकट बिक्री करने वाले वेबसाइट ने सोल्ड आउट दिखाना शुरू कर दिया।

BCCI ने बताया था कि, 22 नवंबर की शाम 5 बजे से टिकट बिक्री www. ticketgini.in पर होगी। लेकिन सवा पांच बजे ही, 15 मिनिट में पूरी टिकट सोल्ड आउट हो गई। सभी स्टैंड्स की टिकट 1500, 2500, 3000, 3500 सभी सोल्ड आउट बताने लगा। यहां तक कि, महंगी टिकटें सिल्वर 6000 रूपए। गोल्ड 8000 रूपए। प्लैटिनम 10,000 रूपए।

Corporate box 20,000 रूपए के भी सभी टिकट सोल्ड आउट हो गए
Corporate box 20,000 रूपए के भी सभी टिकट सोल्ड आउट हो गए। अब केवल स्टूडेंट टिकट 800 रुपए की 24 नवंबर को रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में मिलेगी। हालांकि कहा गया था कि, बलैकमेलिंग रोकने के लिए एक आईडी पर केवल चार टिकट ही मिलेंगी। वहीं ऑनलाइन टिकट लेने वाले बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से क्यूआर कोड और आधार कार्ड दिखाकर फिजिकल टिकट ले सकेंगे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज