ट्रक और स्कॉर्पियो में जोरदार भिंडत : 5 की मौत, 3 घायल 

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान हादसे में 5 की मौके पर मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल बिलासपुर रेफर किया गया है। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। सभी नवागढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह हादसा सुकली NH- 49 के पास हुई है।

दरअसल, नवागढ़ से मंगलवार की रात बारात ग्राम पंतोरा गई थी, देर रात वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर कलेक्टर और एसपी भी जिला अस्पताल पहुंच गए और सभी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतकों में आर्मी के 2 जवान भी शामिल हैं।

मृतकों के नाम 

विश्वनाथ देवागन, पिता सुखरु देवागन (उम्र 43 वर्ष)

राजेंद्र कश्यप, पिता कोमल कश्यप (उम्र 27 वर्ष)

पोमेश्वर जलतारे, पिता पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33 वर्ष

भूपेंद्र साहू, पिता रेशम साहू ( उम्र 40 वर्ष)

कमलनयन साहू, पिता रामचरण साहू (उम्र 22 वर्ष)

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज