Bigg Boss 19 । बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले के करीब है और ऐसे में घर के अंदर प्रतिस्पर्धा और भी तेज़ हो गई है। इसी बीच खबरें सामने आई हैं कि मशहूर टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने शो का पहला ‘टिकट टू फिनाले’ हासिल कर लिया है। यदि रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो गौरव सीधे फिनाले में पहुंचने वाले सीज़न के पहले कंटेस्टेंट बन जाएंगे। साथ ही वह घर के अंतिम कैप्टन भी बने हैं। इन खबरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है। फैंस इस फैसले को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और कई यूज़र्स इसे शो की “पक्षपात” नीति बता रहे हैं।
टिकट टू फिनाले टास्क: कौन-कौन पहुंचे टॉप 4 में
सीज़न के सबसे महत्वपूर्ण टास्क में घरवालों ने जोड़ी बनाकर मुकाबला किया। कड़ी चुनौती के बाद ये कंटेस्टेंट टॉप 4 तक अश्नूर कौर, गौरव खन्ना, प्रनीत मोरे और फरहाना भट्ट पहुंचे हैं, इन प्रतिभागियों ने आमाल मलिक, तान्या मित्तल, मल्टी चाहर और शहबाज़ बादशाह को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गौरव खन्ना ने आख़िरकार यह टास्क जीत लिया है। संबंधित एपिसोड जल्द ही प्रसारित होगा।
फैंस की मिली जुली प्रतिक्रियाएं लगाए गए पक्षपात के आरोप
गौरव के सीधे फिनाले में पहुंचने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ दर्शक जहां उनके लिए खुश हैं, वहीं कई लोग मेकर्स पर निशाना साधते दिखे। एक यूज़र ने लिखा “योगदान शून्य… फिर भी टिकट टू फिनाले! यह तो साफ़ फेवरिज़्म है।” दूसरे ने टिप्पणी की “ज़ीरो गेमप्ले वाले को सीधे फिनाले? समझ ही नहीं आता कि ये कैसी फिक्सिंग है।” एक अन्य फैन ने कहा “अगर विनर पहले से तय है, तो गेम खेलने की क्या जरूरत? दर्शकों को भी लगना चाहिए कि वह जीत के लायक है।
कब है बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की आधिकारिक तारीख घोषित हो चुकी है। शो का फिनाले 7 दिसंबर को प्रसारित होगा। जिसे दर्शक जियो-हॉटस्टार रात 9 बजे और कलर्स टीवी रात 10:30 बजे इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ग्रैंड फिनाले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
Author: cg24x7




