धान मिसाई के दौरान हादसा, थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से किसान मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान मिसाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पुटुपारा के किसान महेंद्र साहू थ्रेसर मशीन में मिसाई के लिए धान डाल रहे थे। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और मशीन के अंदर जा फंसा। इस दौरान चालू मशीन ने किसान को अपनी चपेट में ले लिया , इससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र साहू पूर्व पार्षद धन्नु साहू के पुत्र थे। वे धान मिसाई करने के लिए खेत गए हुए थे। इसी दौरान धान को मशीन में डालते समय वह मशीन में फंस गया। महेंद्र इतनी बुरी तरीके से मशीन में फंसा था कि, वहां मौजूद लोग उसे निकाल नहीं सके।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
वहीं घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों से जब शव बाहर नहीं निकला तो जेसीबी मशीन से शव को निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद महेंद्र के शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जहां से शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज