इंडोनेशिया । इंडोनेशिया के सुमात्रा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने व्यापक विनाश मचा दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (BNPB) के अनुसार अब तक 303 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 279 लोग अभी भी लापता हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और कई इलाके पूरी तरह से बाहरी संपर्क से कट गए हैं।
राष्ट्रपति प्रबोवो का हवाई सर्वे, रेस्क्यू में तेज़ी
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और राहत में लगी टीमों से स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि सेना, पुलिस और स्वयंसेवी संगठन मिलकर दिन-रात रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की पेशकश को भी स्वीकार किया है।
BNPB ने जारी किए ताज़ा आंकड़े
BNPB प्रमुख सुहार्यंतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों प्रांतों में हालात बेहद गंभीर हैं। 1. उत्तरी सुमात्रा (North Sumatra) सबसे अधिक तबाही मची है, जानकारी के मुताबिक यहां पर लगभग 166 लोगों की मौत हुई है, कई गांव पूरी तरह जलमग्न, 143 लोग लापता हैं, 2. पश्चिमी सुमात्रा (West Sumatra), 90 लोगों की मौत, 85 लोग लापता, 3. आचेह (Aceh), 47 मौतें, 51 लापता, गांवों में घुटनों तक पानी, टूटी सड़कें-पुल क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश से नदियां उफान पर हैं और पहाड़ों में बड़े-बड़े भूस्खलन हो रहे हैं। कई गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। सड़कें और पुल बह जाने से राहत पहुंचाना कठिन हो गया हैं।हेलीकॉप्टर, नाव और मशीनरी की मदद से बचाव जारी हैं।
लापता लोगों की तलाश पहली प्राथमिकता
BNPB ने बताया कि मौसम में सुधार होते ही सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। एजेंसी फिलहाल तीन बड़े कार्यों पर फोकस कर रही है
1. लापता लोगों की खोज संभावित जीवित बचे लोगों को जल्द ढूंढने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाई गई है।
2. संचार व्यवस्था की बहाली कई इलाकों में नेटवर्क और सड़क दोनों ठप पड़े हैं, जिन्हें दुरुस्त करने का काम जारी है।
3. राहत सामग्री की आपूर्ति अस्थायी आश्रयों में रह रहे हजारों लोगों तक भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई जा रही हैं।
हजारों लोग बने बेघर स्थिति सामान्य करने की कोशिशें
भूस्खलन और बाढ़ के कारण घर ढहने, खेत तबाह होने और सड़कों के कट जाने से लोगों को सुरक्षित शरण स्थलों में रहना पड़ रहा है। सरकार ने कहा है कि स्थिति को जल्द सामान्य करने के लिए सभी एजेंसियां फुल फोर्स में काम कर रही हैं।
Author: cg24x7




