स्वदेशी संकल्प यात्रा वाहन को डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वदेशी संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज तेलीबांधा तालाब, रायपुर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा को ध्वज दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में सम्मिलित होकर रायपुरवासियों को स्वदेशी अपनाने के लिए आग्रह किया, स्वदेशी से ही हमारा छत्तीसगढ़ और भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, कैट उपाध्यक्ष अमर परवानी , रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) अध्यक्ष दीपक म्हस्के , छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता , भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी , स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं कई व्यापारी उपस्थित रहे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज