केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मिले MP बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से MP बृजमोहन अग्रवाल ने मुलाकात की और बताया कि रायपुर एवं बिलासपुर एयरपोर्ट से जुड़े अहम विषयों पर सार्थक चर्चा की। जिसमें रायपुर एयरपोर्ट के विस्तार, क्षमता वृद्धि एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किए जाने, रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन और बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर को शीघ्र पूर्ण रूप से चालू कर नियमित विमान सेवाएँ प्रारंभ करने तथा इसे 4C श्रेणी में उन्नयन हेतु ₹300 करोड़ के विशेष केंद्रीय अनुदान की माँग की।

रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए अवसंरचना विस्तार समय की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से छत्तीसगढ़ को निवेश, उद्योग, व्यापार, मेडिकल टूरिज्म और पर्यटन के क्षेत्र में नई गति मिलेगी। बिलासपुर जैसे प्रमुख संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट का पूर्ण संचालन न होना क्षेत्रीय असंतुलन है। इसके शुरू होने से उत्तरी छत्तीसगढ़ के लाखों नागरिकों को सीधी हवाई सुविधा और विकास को नई दिशा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने विषयों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज