SSC GD Constable भर्ती 2026, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

रायपुर। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने Constable (GD) Recruitment 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार https://ssc.gov.in/ पर जाकर CAPFs, SSF और असम राइफल्स में GD कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में उम्मीदवारों को अंतिम दिन आवेदन करने से बचने की सख्त सलाह दी गई है। आयोग का कहना है कि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो, लॉग-इन फेल या अन्य तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। प्रोविजनल वैकेंसी सूची के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पद भरे जाएंगे।

विभिन्न बलों में पदों का वितरण इस प्रकार है

  1. BSF – 616 पद
  2. CISF – 14,595 पद
  3. CRPF – 5,490 पद
  4. SSB – 1,764 पद
  5. ITBP – 1,293 पद
  6. Assam Rifles (AR) – 1,706 पद
  7. SSF – 23 पद

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले https://ssc.gov.in/वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर Login / Register लिंक पर क्लिक करें
  3. नया रजिस्ट्रेशन पूरा कर लॉग-इन करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें
  5. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर को
SSC GD Constable भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, SC/ST वर्ग और Ex-Servicemen (ESM) अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें BHIM UPI, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ डेट 1 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। SSC GD Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज