जानिए 20 जनवरी का राशिफल

जानिए 6 अप्रैल का राशिफल

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आप आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति पाएंगेो। नौकरी में आपको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके लिए आज अच्छी बात है कि आपको आज वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप बिजली आधारित काम में आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बड़े भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन आपका रोमांटिक रहेगी। प्रेमी के साथ आपको आज सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आज किसी काम की वजह से यात्रा का भी संयोग बनेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज भाग्य भाव में चंद्रमा और शुक्र की युति होने से आपका मन आनंदित रहेगा। आप आज मनोविनोद और मनोरंजन के मूड में रहेगे। दोस्तों और साथी सहकर्मियों के बीच आज आपकी छवि चमकेगी। आपको आज चतुर बुद्धि से अपना काम निकालने में कामयाबी भी मिलेगा। आपके सितारे यह भी बताते हैं जो लोग वस्त्र और शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करते हैं उनकी कमाई में भी आज खूब वृद्धि होने वाली है। पूर्व में किया हुआ कोई निवेश आपको आर्थिक लाभ दिला सकता है। आप कोई नया काम या कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके बीच प्रेम और तालमेल रहेगा और परिवार के सदस्य आपस में सहयोग बनाए रखेंगे। पड़ोसियों से भी आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी आज अच्छी रहेगी लेकिन शुगर प्रभावी व्यक्तियों को आज खानपान और अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप आज बीते दिनों की उलझन और चिंताओं को निदान करने में सफल होंगे। आपका काम भी आज सुचारू रूप से चलेगा। आप कुछ नया और रोमांचक काम भी कर सकते हैं। जो लोग कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुडे़ हुए हैं उनको अपनी कला और वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य लाभ दिला सकता है। आपको आज कुछ अच्छी डील मिल सकती है जिससे बिना योजना के कुछ खरीदारी कर सकते हें। वाहन और सुख साधनों की प्राप्ति का भी आज योग बना हुआ है। आपको आज शिक्षा और शिक्षण संबंधी काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में संतान से संबंधित किसी चिंता परेशानी का निदान होगा। लव लाइफ मे आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल पाएगा। आप किसी सामाजिक काम में भी भाग लेगे। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, गर्दन और पीठ में आज दर्द महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से अनुकूल रहने वाला है। आप दिन के आरंभ से ही आज ऊर्जा और उत्साह से भरपूर बने रहेंगे। आप अपने अटके अधूरे काम को पूरा कर पाएंगे जिसमें आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी व्यवहारकुशलता से आज विरोधियो को अपने पक्ष में कर सकते है। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का आपको आज फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी और आपको आज पद प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा। आपके सितारे बताते हें कि आज आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा लेकिन आपको भावुकता पर कंट्रोल करना होगा और वाणी भी संयमित रखनी होगी। दूसरों के मामले में अनावश्यक हाथ डालने से आपको आज बचना चाहिए। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें आपके सहयोग और सपोर्ट की जरूरत होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आप चतुर बुद्धि और अनुशासन से परिस्थिति को अपने पक्ष में रख पाएंगे। आपको कोर्ट कचहरी और कानूनी मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा और आपको आज सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। जो लोग फैमिली बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको कारोबार में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम मे आज आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। आप आज विदेशी क्षेत्र से संबंधित काम में भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। घर परिवार में आपको आज पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा। किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी और मतभेद होने की आशंका रहेगी। सेहत के मामले में आज आपको पीठ और गर्दन में तकलीफ हो सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों मं अनुकूल रहेगा। आपको आज नौकरी में किसी विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप कुछ नया रोमांस का भी आज कर सकते हें। जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं आज उनको कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का भी आज आप लाभ ले पाएंगे। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। आज इस राशि जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। आपके सितारें बताते हैं कि आज आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज कामकाज का दबाव बना रह सकता है। आपको नौकरी में आज कुछ नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी वजह से आज आपका काम अटक सकता है इसलिए आपको आज प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना चाहिए और काम की प्रमुखता का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। वैसे आज आप साहसिक कार्यों और खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको किराना कारोबार में आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज गृह सज्जा और घर की व्यवस्था पर समय और धन दोनों खर्च कर पाएंगे। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। पिता से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। बीपी की समस्या जिन जातको को है उनको परेशानी हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा किसी अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज अटक सकता है। लेकिन दिन के दूसरे भाग में आप अपना काम तेजी से निकाल पाएंगे। आपको आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आप आज लाभदायक डील प्राप्त कर पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको कुछ नया और रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से आज मिलने का मौका मिलेगा। जिससे आपकी पहचान का दायरा बढेगा। छोटे भाई बहनों के साथ आपका मधुर संबंध बना रहेगा। आपके घर में आज किसी शुभ कार्य का संयोग बन सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह की बात आगे बढ सकती है। लव लाइफ के मामले में भी आज मंगलवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए रोमांटिक रहेगा। आपको आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रूप से अच्छा है लेकिन आपको आज एहतियात के तौर पर वात जनित भोजन में कमी लाना चाहिए नहीं तो घुटनों में दर्द और वायु विकार संबंधी समस्या हो सकती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन रूचक राजयोग से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर मकर उपरांत कुंभ राशि में भी होने जा रहा है। ऐसे मं आज का दिन मकर राशि के लोगों को करियर में लाभ और उन्नति का मौका प्रदान करेगा। आपके लिए आज का दिन सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप सरकारी क्षेत्र में किसी टेंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। आपके सितारे बताते हें कि आपको आज किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। कोई अटका अधूरा काम भी आपका पूरा होगा। आपको कार्यक्षेत्र में पूर्व अनुभव और कार्यकुशलता का भी लाभ मिलेगा। अधिकारीगण आज आप पर प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई लाभदायक मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। आज शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। सेहत आपकी आज अच्छी रहेगी, आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आप आज अपनी कार्ययोजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी पूर्व परिचित या मित्र से सहयोग मिल सकता है। लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि कुछ लोग मित्र के रूप में आपसे द्वेष रखने वाले भी हो सकते हैं इसलिए आपको किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा। आपकी रुचि आज गूढ विद्याओं में रह सकती है। शोध कार्य से जुड़े जातकों को आज कामयाबी मिल सकती है। आप आज लोहा और धातु से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में विशेष रूप से लाभ ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। आप आज जीवनसाथी की मदद प्राप्त कर पाएंगे। धर्म अध्यात्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सेहत के मामले मं आज का दिन मिलाजुला रहेगा,आपको सिरदर्द और शरीर के ऊपरी भागों को परेशानी हो सकती है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन करियर और काम के लिहाज से उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी राशि लाभ भाव में बना शुभ योग आपको कई क्षेत्र से लाभ प्रदान करेगा। आप आज अपनी लगनशीलता और प्रयास से आज विपरीत स्थिति को भी अपने पक्ष में कर पाएंगे आपको आज नौकरी में साथी सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कोई साहसिक फैसला भी ले सकते हैं। पूर्व में किए हुए निवेश का आपको फायदा मिलेगा शिक्षा के क्षेत्र में मीन राशि के जातक बेहतर कर पाएगे। जो लोग अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन मे आज सुख और सहयोग बना रहेगा। आपके परिवार में आपसी सामंजस्य रहने से आपका मन प्रसन्न होगा। किसी शुभ काम में आप भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, किसी पुरानी चली आ रही समस्या में सुधार दिखेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज