शिक्षक भर्ती को मिली मंजूरी, 5000 पदों पर होगी नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर एकबड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने लगभग 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें पूर्व में जाेर किए गए 4,708 पदों को बढ़ाते हुए अतिरिक्त सहायक शिक्षक पद भी शामिल किए गए हैं।लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह भर्ती 28 अक्टूबर 2025 के पूर्व आदेश का विस्तार है। पहले आदेश में 4,708 पदों पर भर्ती का प्रावधान था। अब सरकार ने उसी आदेश में संशोधन करते हुए पदों की संख्या बढ़ा दी है।

नए आदेश में 292 सहायक शिक्षक पदों को सृजित कर भर्ती प्रक्रिया में जोड़ा गया है। इससे कुल भर्ती संख्या लगभग 5,000 तक पहुंच गई है। सरकार का मानना है कि नए पदों के सृजन से राज्य के शासकीय स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। जारी आदेश में कहा गया है कि, 28 अक्टूबर 2025 के आदेश के तहत 4,708 पद मंजूर थे। जो अब 292 अतिरिक्त सहायक शिक्षक पद जोड़े गए हैं। यह अनुमति वित्त विभाग की सहमति (File No.: FINACC-38029/752/2025-0/0 OSD(FINANCE), दिनांक 03.02.2026) के आधार पर दी गई है। इससे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को तेजी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय स्कूल शिक्षा विभाग की तैयारी और विभागीय प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। भर्ती पूरी होने पर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता में सुधार आएगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज