रायपुर में तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रोक, जानिए किस- किस दिन रहेगा बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में तीन अलग-अलग दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी पशुवध गृहों और मांस-मटन दुकानों को निर्धारित तिथियों पर बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, 20 मार्च को चेट्रीचंड, 27 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इन दिनों शहर के सभी स्लॉटर हाउस और मांस-मटन की दुकानों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन का कहना है कि, धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नगर निगम ने साफ किया है कि, आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए जोन स्तर पर अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है, जो शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण करेंगे। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि, यदि किसी होटल, दुकान या अन्य स्थान पर प्रतिबंधित दिनों में मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया गया तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज