महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की पुलिस ने लगातार गांजा तस्करी के करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस कार्रवाई कर 312 किलो गांजा जब्त किया है] जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 56 लाख रूपए बताई जा रहे है। तस्करी में शामिल परिवहनकर्ताओं और खरीदारों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला सिंघोड़ा क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा से अवैध गांजे की एक बड़ी खेप तस्करी कर भेजी जा रही है। इस सूचना के आधार पर सिंघोड़ा इलाके में विशेष टीम द्वारा छापा मारा गया जिसमें 312 किलो गांजा बरामद किया गया। जप्त गांजे की कुल कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 सौ 500 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने तस्करी में शामिल दो परिवहनकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार किया।
मुंबई महाराष्ट्र के लिए नशीले पदार्थ की कर रहे थे सप्लाई
पूछताछ के दौरान तीन खरीदारों के नाम सामने आए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी ओडिशा से मुंबई महाराष्ट्र के लिए नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि गांजा ओडिशा से लाया गया था और इसे महाराष्ट्र की राजधानी भेजने की तैयारी की जा रही थी। तस्करों का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था। पूरी कार्रवाई को NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।
Author: cg24x7




