रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा है कि, इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।
ऐसे चेक करें CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं:
- cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें
- कैप्चा डालकर सबमिट करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड भी कर सकते हैं
- SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- कक्षा 10: CG10 टाइप करें और 56263 पर भेजें
- कक्षा 12: CG12 टाइप करें और 56263 पर भेजें
Author: cg24x7




